गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

शहडोल। जिले मे गांजा की तस्करी करते तीन तस्करो को ब्योहारी तथा देवलोंद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 60 किलो गांजा समेत दो कार जब्त की गयी है। इनमे से एक कार मे गांजा परिवहन किया जा रहा था वहीं दूसरी गाड़ी पुलिस की निगरानी के लिए पायलटिंग के रूप मे उपयोग की जा रही थी। गांजा व दोनों कार समेत जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग बीस लाख रुपए आँकी जा रही है। वहीं पकडे गए आरोपियो मे एक की पहचान रवि पटेल निवासी ग्राम करौंदिया थाना देवलोंद के रूप मे हुई है जबकि दूसरा आरोपी गुप्ता नाम का युवक है , जो कि रीवा जिले का निवासी बताया जा रहा है। वहीं पुलिस के प्रारंभिक पूछताछ मे गांजा ग्राम करौंदिया निवासी राजीव पटेल से खरीदकर लाए जाने की जानकारी मिली है। बहरहाल देवलोंद थाने मे आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के गांव करौंदिया में काफ़ी समय से गांजे की खेफ डमप की जाती रही है, और वही से गांजा तस्कर गांजा लेकर यूपी रीवा सतना व अन्य जिलों के लिए रवाना हो जाते हैं। इस बार वरिष्ठ अधिकारियों के कड़े निर्देश के बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की है, आए दिन करौंदीया गांव से गांजे की खेप निकलती है,थाना प्रभारी ज्ञान दत्त तिवारी को मामले की पूरी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा दी जाती थी, लेकिन देवलोंद पुलिस के उदासीन रवैया के कारण इस कारोबार को नजरअंदाज कर दिया जाता था। जिसके बाद ग्रामीणों ने गांजा तस्करी की जानकारी पुलिस के बड़े अधिकारियों को दी अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए । जिसके बाद मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात ब्योहारी व देवलोंद पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 60 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका ब्योहारी पुलिस की बताई गई है।

Related Posts

छठ पूजा की मुख्य मंत्री मोहन यादव ने दिन प्रदेश वासियों को बधाई …

पंचायत दर्पण पोर्टल मे बिल अपलोड मे साफ बिलो की जगह धूधले बिल को किया जा रहा अपलोड

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग एक ओर जहाँ मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा ग्राम पंचायतो के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायती राज व्यवस्था को और भी ज्यादा सशक्त व मजबूत बनाने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल