नसीम खान
रायसेन,
औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत के सभाकक्ष में गौहरगंज तहसील की लाडली बहना सेना का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव द्वारा लाडली बहना सेना के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों को शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही मतदाता सूची में छूटी हुई महिलाओं के नाम जोडने हेतु दिनांक 19 अगस्त से 22 अगस्त 2023 तक स्वीप अभियान चलाकर समस्त महिलाओं के नाम जुडवाने हेतु प्रेरित करने लिए कहा गया।
बैठक सह प्रशिक्षण में लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से उपस्थितों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना औबेदुल्लागंज, महिला एवं बाल विकास की समस्त सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।






