राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक संत शिरोमणि सिया शरण दास के श्री मुख से श्री राम जानकी मंदिर में नगर वासियों के सहयोग से की जा रही है !
सुल्तानपुर-श्री राम जानकी मंदिर में नव दिवसीय संगीतमय राम कथा महोत्सव का वाचन अंतर्राष्ट्रीय राम कथा वाचक अयोध्या धाम संत श्री शिरोमणि सिया शरण दास के श्री मुख से किया जा रहा है !
राम कथा के तीसरे दिन भगवान राम के जन्म की कथा भगवान शंकर ने पार्वती जी को सुनाई और कहा कि अयोध्या के राजा दशरथ को कोई भी संतान की प्राप्ति नहीं थी इसको लेकर उन्होंने पुत्रप प्राप्ति वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ महान यज्ञ संपन्न किया , यज्ञ के बाद राजा दशरथ ने सभी तपस्या और ब्राह्मणों को भरपूर दान देकर विदा किया! यज्ञ समापन के बाद यज्ञ से प्रसाद के रूप में खीर उत्पन्न हुई जिसको राजा ने तीनों पत्नियों कौशल्या देवी, सुमित्रा और कैकई को प्रसाद फल स्वरूप दिया ! खीर के प्रताप से माता कौशल्या रानी ने गर्भ धारण किया और एक सुंदर पुत्र के रूप में भगवान राम को जन्म दिया !
भगवान राम के जन्म उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया !
इस दौरान श्री राम जानकी मंदिर में भगवान राम के जन्म प्रांत भगवान राम की पालने में सुंदर झांकी सजाई गई, इस दौरान भगवान राम की एक झलक पाने बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं को देखा गया! भगवान राम के जन्म उपरांत मंदिर प्रांगण में रंगीन आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया !
नगर सुल्तानपुर में बरसों के बाद राम कथा का भव्य आयोजन के चलते बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाए
नगर सहित ग्रामीण अंचलों से पधार रहे हैं !
नसीम खान संपादक






