16 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

देवेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट

रायसेन ,, मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देने आए आए दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनने अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे जमीन पर बैठ गए और गंभीरता के साथ समस्याएं सुनी। दिव्यांग स्वाभिमान यात्रा मप्र के दिव्यांगजन नरेन्द्र तथा जितेन्द्र द्वारा अपर कलेक्टर को, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अतिशीघ्र दिव्यांग पंचायत आयोजित कर मध्यप्रदेश के लाखों दिव्यांगजनों की 16 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। साथ ही दिव्यांगजनों को होने वाली कठिनाईयों के बारे में भी बताया। अपर कलेक्टर श्री दुबे ने दिव्यांगजनों को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री जी के पास पहुंच जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं के संबंध में भी निर्देश दिए, जिससे कि यहां आने वाले दिव्यांगजनों को असुविधा ना हो।
दिव्यांगजन नरेन्द्र ने कहा कि कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे बेहद संवेदनशील है। आज अपर कलेक्टर सर ने हमारे साथ जमीन पर बैठकर हमारी समस्या को सुना। जो उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। इससे हमें बल मिला है। हमारा मनोबल बढ़ा है। हमें विश्वास है जल्द हमारी समस्या हल हो जाएगी।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान