जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

नसीम खान

रायसेन
प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अनीष कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमति संगीता यादव की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हिन्दी सप्ताह (दिनांक 14 सितम्बर से 20 सितम्बर 2023) के अंतर्गत राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर सीएम राईस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटनदेव में विधिक साक्षरता शिविर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को हिन्दी दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पूरे देश में भाषा और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को ही संविधान सभा ने एक मत होकर देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को अंग्रेजी के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। सचिव श्रीमती यादव द्वारा संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। शिविर में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनीष उद्दीन अब्बासी द्वारा नालसा बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना एवं नालसा आपदा पीड़ितो हेतु विधिक सेवा योजना, पॉक्सो अधिनियम एवं नालसा वेब पोर्टल, नालसा टोल फ्री नंबर की जानकारी प्रदान की गयी।

  • editornaseem

    Related Posts

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    रिपोर्टर: दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल ब्यौहारी। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को ब्यौहारी में विशाल समरसता संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा…

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    नसीम खानसांची,,,अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची एवं सलामतपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील