पंजीकृत वाहनों में एचएसआरपी लगाए जाने संबंधी वाहन विक्रेताओं की बैठक 06 फरवरी को

राम शर्मा रिपोर्टर

रायसेन,
मोटरयान नियमों के अनुसार समस्त प्रकार के वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट (एचएसआरपी) लगाई जाना आवश्यक है। जिला परिवहन अधिकारी रायसेन ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2023 को दिए गए निर्देश अनुसार मध्यप्रदेश में समस्त वाहनों पर 06 माह में अनिवार्य रूप से एचएसआरपी लगाए जाने की कार्यवाही पूर्ण की जाना है। इसके पालन में परिवहन आयुक्त द्वारा 15 जनवरी 2024 के पश्चात वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगे होने पर उनके विरूद्ध चालानी एवं दण्डात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में जिले के सभी वाहन विक्रेता डीलर्स की बैठक 06 फरवरी को दोपहर 03 बजे जिला परिवहन कार्यालय में आयोजित की गई है।
मप्र शासन परिवहन विभाग द्वारा आदेश जारी कर 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों में एचएसआरपी नम्बर प्लेट लगाई जाने के लिए संबंधित डीलर वाहन निर्माता को अधिकृत किया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा ऐसे वाहनों पर एचएसआरपी लगाए जाने के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित की है। जिसके तहत वाहन स्वामी सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युक्ैचरर्स के पोर्टल www.bookmyhsrp.com पर ऑनलाईन अथवा संबंधित विक्रेता के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जहां पर वाहन की श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क ऑनलाईन ही जमा करना होगा, जिसमें संबंधित डीलर का भी शुल्क सम्मिलित होता है तथा अपनी सुविधा के अनुसार एचएसआरपी लगवाने हेतु नजदीकी डीलर का चुनाव एवं समय प्राप्त करना होता है। आवेदक को एसएमएस के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर निर्धारित समय पर डीलर के पास वाहन ले जाकर एचएसआरपी लगवाई जा सकती है।
इस प्रक्रिया में आवेदित की गइ्र एचएसआरपी संबंधित डीलर के पास पहुंच जाती है, जिसे डीलर द्वारा वाहन पर लगाकर पोर्टल पर अपलोड किया जाना आवश्यक है। इसके उपरांत ही सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाईल मैन्युफैक्चरर्स द्वारा डीलर को उसका निर्धारित शुल्क जारी किया जाता है। जिले के सभी वाहन विक्रेता/डीलर्स को निर्देशित किया गया है कि इस प्रक्रिया के अनुसार 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों में भी एचएसआरपी नम्बर प्लेट लगाए जाने हेतु उचित कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें।

नसीम खान

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।