हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के तहत सिलवानी में कार्यक्रम सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
जेण्डर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जिले में चलाए गए हम होंगे कामयाब पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम जनपद पंचायत सिलवानी के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के तहत जिले में जैंडर आधारित हिंसा रोकथाम हेतु कैलेण्डर आधारित गतिविधियों का आय किया गया है। जिसमें महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा रोकथाम, बाल विवाह निषेध जागरुकता, महिला ऊर्जा डेस्क, कानूनी जागरुकता ( शैक्षिणिक संस्थान व समुदाय में घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013, पोक्सो (यौन अपराध से बच्चों का निवारण अधिनियम 2012, भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं पीडित मुआवजे के संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत विशेष अधिकारों की कार्यशाला, लिंग आधारित भर्गपात, भ्रूण हत्या, समुदाय में समानता महिला का सम्मान एवं सुरक्षा, सकरात्मक मर्दानगी/पुरुषत्व संवेदीकरण एवं हानिकारक रुढ़ीवादी को चुनौतियां देने एवं आपातकालीन हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरुकता आदि का आयोजन निर्धारित केलेण्डर अनुसार किया गया है। आपातकालीन महिला हेल्पलाइन नंम्बर- 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर जैन, अनुविभागीय अधिकारी श्री पीसी शाक्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री दीपक संकत, जनपद सीईओ नीलम रायकवार सहित अन्य अधिकारी, महिलाएं तथा आमजन उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    गणेशोत्सव की धूम से गूंज रहा नगर, जगह-जगह सजी झांकियांपूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी, रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहीं झांकियां

    नसीम खानसांची,,,गणेशोत्सव के चलते नगर में इन दिनों उत्सव और भक्ति का माहौल बना हुआ है। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं, जहां…

    मच्छरों के आतंक से जागा प्रशासन, नगर में शुरू हुआ फॉगिंग अभियान

    नसीम खान सांची,,,,नगर में इन दिनों लगातार हो रही बारिश के बाद मच्छरों और जहरीले कीड़ों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। हर गली-मोहल्ले में मच्छरों की भरमार है,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेशोत्सव की धूम से गूंज रहा नगर, जगह-जगह सजी झांकियांपूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी, रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहीं झांकियां

    गणेशोत्सव की धूम से गूंज रहा नगर, जगह-जगह सजी झांकियांपूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी, रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहीं झांकियां

    मच्छरों के आतंक से जागा प्रशासन, नगर में शुरू हुआ फॉगिंग अभियान

    मच्छरों के आतंक से जागा प्रशासन, नगर में शुरू हुआ फॉगिंग अभियान

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    मन, वचन और कर्म में सरलता ही सच्चा धर्म: निर्मला जैन

    मन, वचन और कर्म में सरलता ही सच्चा धर्म: निर्मला जैन

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण