सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुंचे- प्रभारी मंत्री श्री पंवारजनकल्याण पर्व और जनकल्याण अभियान की तैयारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सह वीसी सम्पन्न

नसीमखान

जिले में 11 दिसम्बर से शुरू हो रहा है जनकल्याण पर्व तथा जनकल्याण अभियान

रायसेन
जिले में 11 दिसम्बर से शुरू हो रहे जनकल्याण पर्व तथा जनकल्याण अभियान की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार वर्चुअली शामिल हुए तथा वीसी के माध्यम से जिले में जनकल्याण पर्व तथा जनकल्याण अभियान हेतु की गई तैयारियों की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्री पंवार को कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने जिले में जनकल्याण पर्व और जनकल्याण अभियान संबंधी तैयारियों से विस्तार से अवगत कराया।
प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने अधिकारियों को पूरी गंभीरता से इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि युवा, नारी, किसान तथा गरीब वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना है एवं उनके हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना है। सरकार की इन योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुंचान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रूके हुए निर्माण कार्यो को शीघ्र चालू कराते हुए पूर्ण कराएं। शिविर स्थल तथा संबंधित ग्राम में यह कहीं शासकीय भूमि या मार्ग पर अतिक्रमण है तो उसे शिविर के पहले ही सख्ती से हटाया जाए। शिविर में प्राप्त आवेदनों का तत्परता से निराकरण किया जाए। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने निर्देश दिए कि शिविरों में स्वास्थ्य कैम्प भी लगाए जाएं, जिसमें नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जाए।
बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याण पर्व और अभियान के दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं और लक्ष्य प्रदान की गयी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएं। कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से छूटे नहीं। उन्होंने कहा कि ग्राम में शिविर दो दिवस आयोजित होंगे। पहले दिवस आवेदन लिए जाएंगे तथा दूसरे दिवस आवेदनों का नियमानुसार सौ फीसदी निराकरण किया जाए। प्रत्येक शिविर की पंजी बनाई जाए तथा सभी आवेदन दर्ज कराए जाएं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    गणेशोत्सव की धूम से गूंज रहा नगर, जगह-जगह सजी झांकियांपूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी, रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहीं झांकियां

    नसीम खानसांची,,,गणेशोत्सव के चलते नगर में इन दिनों उत्सव और भक्ति का माहौल बना हुआ है। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं, जहां…

    मच्छरों के आतंक से जागा प्रशासन, नगर में शुरू हुआ फॉगिंग अभियान

    नसीम खान सांची,,,,नगर में इन दिनों लगातार हो रही बारिश के बाद मच्छरों और जहरीले कीड़ों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। हर गली-मोहल्ले में मच्छरों की भरमार है,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेशोत्सव की धूम से गूंज रहा नगर, जगह-जगह सजी झांकियांपूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी, रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहीं झांकियां

    गणेशोत्सव की धूम से गूंज रहा नगर, जगह-जगह सजी झांकियांपूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी, रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहीं झांकियां

    मच्छरों के आतंक से जागा प्रशासन, नगर में शुरू हुआ फॉगिंग अभियान

    मच्छरों के आतंक से जागा प्रशासन, नगर में शुरू हुआ फॉगिंग अभियान

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    मन, वचन और कर्म में सरलता ही सच्चा धर्म: निर्मला जैन

    मन, वचन और कर्म में सरलता ही सच्चा धर्म: निर्मला जैन

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण