कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ माता परमेश्वरी महोत्सव।18.01.2025 से 25.01.2025 तक होगा महोत्सव।

लोकेशन बिर्रा
जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
संवाददाता गिरिजाशंकर देवांगन
जिला जांजगीर चांपा ब्लाक बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में देवांगन समाज द्वारा देवांगन समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी सात दिवसीय यज्ञ परमेश्वरी महापुराण का आज दिनांक 18.01.2025 को भव्य कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथा स्थल देवांगन धर्मशाला कंकालीन मंदिर के पास में होगा। कलशयात्रा एवं शोभायात्रा देवांगन धर्मशाला से सुबह 10 बजे निकली। जिसमें भारी संख्या में देवांगन समाज के लड़कियों और महिलाओं ने सिर में कलश धारण किये थे।
कलशयात्रा एवं शोभायात्रा गांव के बस स्टैंड चौक होते हुए ठाकुरदेव मोहल्ला,दिवान मोहल्ला,घनवा सागर, साहू मोहल्ला से मां चंडी मंदिर प्रांगण होते हुए देवांगन धर्मशाला पहुंची। कलशयात्रा एवं शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही। शोभायात्रा के दौरान जसगीत गायक छोटू देवांगन एवं साथियों द्वारा माता परमेश्वरी का जसगीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किये। कलशयात्रा एवं शोभायात्रा के बाद माता परमेश्वरी मूर्ति स्थापना पूजा एवं माता परमेश्वरी पुराण कथा का आयोजन हुआ।
कथावाचक किशनराव चांपा वाले होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।शाम 7 बजे महाआरती फिर सामूहिक भंडारा का आयोजन होगा। कथा प्रसंग में 18 जनवरी को माता परमेश्वरी मूर्ति स्थापना पूजन तथा कथा परिचय महात्म्य,19 जनवरी को सृष्टि उत्पत्ति एवं देवी उत्पत्ति कथा,20 जनवरी को दीपचंद माता हरणी जन्म एवं विवाह कथा,21 जनवरी को गोत्र उत्पत्ति कथा तथा वस्त्र निर्माण कथा,22 जनवरी को गर्भ चरित्र कथा तथा महिषासुर जन्म कथा व वध कथा,23 जनवरी को बड़की, मंझली, छोटकी माता जन्म कथा व पीढ़ी पूजन,24 जनवरी को यज्ञ,हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, चढ़ोत्तरी, कुंवारी पूजन, भंडारा प्रसाद होगा।25 जनवरी को शोभायात्रा एवं माता विसर्जन के साथ समापन होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा