पीएम आवास स्वीकृत कराने राशि लेने पर रोजगार सहायक की सेवा समाप्त, प्राथमिक शिक्षक पति भी निलंबित

नसीमखान

रायसेन,
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत पीएम आवास स्वीकृत कराने हितग्राही से राशि मांगने पर ग्राम पंचायत हिनौतिया खालसा की ग्राम रोजगार सहायक रूकमणी पटेल की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि गैरतगंज जनपद की ग्राम पंचायत हिनोतिया खालसा के जगमोहन लोधी सीएम हेल्पलाईन में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि रोजगार सहायक के पति द्वारा पीएम आवास स्वीकृत कराने राशि की मांग की गई है। जिला पंचायत सीईओ द्वारा शिकायतकर्ता से इस संबंध में दूरभाष पर बात करने पर शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत कराने के लिये ग्राम पंचायत हिनौतिया खालसा की ग्राम रोजगार सहायक रुकमणी पटेल के पति श्री लक्ष्मण सिंह गुर्जर जो कि प्राथमिक शाला झामर में प्राथमिक शिखक है, द्वारा 25 हजार रू तथा शौचालय निर्माण की राशि के भुगतान हेतु तीन हजार रू इस प्रकार कुल 28 हजार रू लिए गए हैं। शिकायतकर्ता द्वारा शपथ पत्र पर लिखित कथनानुसार यह राशि ग्राम रोजगार सहायक श्रीमती रूकमणी पटेल के पति श्री लक्ष्मण सिंह गुर्जर को दिया जाना बताया गया। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने गैरतगंज जनपद सीईओ को जांच के लिए निर्देशित किया। जांच में दोषी पाए जाने पर ग्राम रोजगार सहायक श्रीमती रूकमणी पटेल की संविदा सेवा शासकीय राशि के गबन, नैतिक पतन अथवा गंभीर अनुशासनहीनता प्रतीत होने पर तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। साथ ही रोजगार सहायक के पति श्री लक्ष्मण सिंह गुर्जर, प्राथमिक शिक्षक शासकीय शाला झामर को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग जयसिंहनगर:- मध्यप्रदेश में गैस, पेट्रोल, डीजल की कमी तथा कालाबाजारी एवं एल पी जी, बिजली के दामों के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस…

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    नसीमखान सांचीसांची ,,,थाना सांची क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेढ़की में शासकीय उचित मूल्य दुकान से फरवरी माह से गेहूं वितरण नहीं होने पर हितग्राहियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    पुरातत्व विभाग की अड़चन से विकास थमा, नगर परिषद ने दिल्ली में उठाई आवाज।केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात, केंद्रीय कृषि मंत्री की मौजूदगी में 6–8 महीने में समाधान का दिया आश्वासन।

    पुरातत्व विभाग की अड़चन से विकास थमा, नगर परिषद ने दिल्ली में उठाई आवाज।केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात, केंद्रीय कृषि मंत्री की मौजूदगी में 6–8 महीने में समाधान का दिया आश्वासन।

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित