कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया भी उपस्थित रहीं। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गत बैठक में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने दिए गए निर्देशों के परिपालन में संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने एनएचएआई तथा एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित सड़क मार्गो पर केट आई तथा रंबल स्ट्रिप लगाए जाएं। साथ ही सड़कों के किनारे संकेतक भी लगाए जाएं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बैठक में उमरिया जोड़, सेंडोरा चौकी बायपास जोड़, रतनपुर तिराहा, मण्डीदीप-सतलापुर तिराहा ब्रीज सहित अन्य चिन्हित सड़क मार्गो पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा यात्रियों को सुविधा हेतु दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को यात्री बसों सहित अन्य वाहनों की नियमित जांच कर फिटनेस प्रमाण पत्र, मेडिकल किट सहित अन्य मापदण्डों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा ओवर लोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर द्वारा जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी स्कूलों के वाहनों की जांच कर स्कूल वाहनों में निर्धारित मापदण्ड अनुसार सीसीटीवी, पैनिक बटन, स्पीड गर्वनर सहित आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने किए जा रहे कार्यो की भी समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे ने निर्देश दिए कि मुख्य मार्गो के किनारे स्थित स्कूलों के समीप सड़क किनारे स्कूल साइन बोर्ड, धीमी गति से वाहन चलाएं आदि साइन बोर्ड लगाए जाएं। बैठक में पुलिस, यातायात, लोक निर्माण विभाग, स्कूल, स्वास्थ्य, एनएचएआई, एमपीआरडीसी सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश