जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नसीमखान

रायसेन,
प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन एवं पुलिस विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वाधान में नवीन आपराधिक कानून, अन्य अधिनियम राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाएं के संबंध में दिनांक 26 अप्रैल को जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
          आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ एवं अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने ने कह कि आमजन को शीघ्र एवं सक्षम न्याय प्रदान करने हेतु न्यायपालिका एवं पुलिस विभाग के आपसी सहयोग व समन्वय की आवश्यकता है। नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओं में भी पुलिस विभाग की महती भूमिका है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस विभाग को अपना कार्य सुचारू रूप से करने में अति महत्वपूर्ण साबित होगा।
          कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि न्याय प्राप्त करने में न्यायालय और पुलिस दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को नवीन आपराधिक कानून व शासन एवं नालसा द्वारा संचालित योजनाओं में अपनी भूमिका के बारे में जानकारी होनी चाहिए। यह प्रशिक्षण पुलिस को अपना कार्य बेहतर तरीके से करने में सहायक होगा।
आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे द्वारा व्यक्त किया गया कि यह कार्यक्रम अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से न्यायाधीशों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को कानून के नवीन प्रावधानों और बारीकियों के बारे में प्रशिक्षित किया जावेगा। अपने वक्तव्य के माध्यम से उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गंभीरता से प्रशिक्षण का लाभ लेने के निर्देश दिए।
      कार्यक्रम में श्री अरविंद रघुवंशी विशेष न्यायाधीष (एट्रोसिटी एक्ट), श्री अरविंद कुमार जैन प्रधान न्यायाधीष कुटुम्ब न्यायालय, श्री धर्मपाल सिंह सिवाच पंचम जिला न्यायाधीष, श्री कमलेश कुमार इटावदिया तृतीय जिला न्यायाधीष, श्री सुनील कुमार शौक चतुर्थ जिला न्यायाधीष, श्री सचिन जैन प्रथम जिला न्यायाधीष, श्री महेश कुमार माली द्वितीय जिला न्यायाधीष, श्री अजय कुमार यदु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री आषीष जैन, डायरेक्टर, मेडिको लीगल इंस्टीट्यूट भोपाल द्वारा पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को अन्वेषण, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की ग्राह्यता, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन, एनडीपीएस एक्ट, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, रिमांड, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार अधिनियम, एन स्टेप एवं आदेषिकाओं का निर्वाह एवं मेडिको लीगल (एम.एल.सी. शव परीक्षण संबंधी साक्ष्य), महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013, मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम 1988, मध्यप्रदेष अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के साथ नालसा और सालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में प्रषिक्षण प्रदान किया गया।  
  कार्यक्रम में जिले के लगभग 125 पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हर्षिनी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    नसीमखान सांचीसांची:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण…

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    नसीमखान सांची बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी। सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान