अक्षय तृतीया के अवसर परवैदिक रीति-रिवाज से जयसिंहनगर के हनुमान मंदिर के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, निकाह योजना अंतर्गत 68 कन्याओं का विवाह सम्पन्न

शहडोल जयसिंहनगर
रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

जिला प्रशासन बना मेजबान और जन प्रतिनिधि बने बराती

ढोल-ढमाके, बाजे-गाजे, आतिशबाजी के साथ निकली बारात

शहडोल मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह, निकाह योजना अंतर्गत जिले के जयसिंहनगर के हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह का आयोजन सम्पन्न हुआ। आयोजन में 68 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति रिवाज एवं मत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन कि जिम्मेवारी जिला प्रशासन सम्हाल रहा था। वहीं जनप्रतिनिधि एवं आम जन बाराती थे।
जयसिंहनगर के हनुमान मंदिर प्रांगण में सुबह से ही खुशनुमा माहौल था। ग्रामीण जन अतिथियों के स्वागत सत्कार की व्यवस्था में जुड़े हुए थें। घराती एवं बाराती पक्ष अपने मेहमानों के साथ कार्यक्रम स्थल मंे पहुंच रहे थे। ढोल ढमाके, बाजे,गाजे के साथ बारात निकली, जिसकी अगुआई जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर डॉ केदार सिंह, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरेंद्र सिंह धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर प्रगति वर्मा, तहसीलदार जयसिंहनगर सुषमा धुर्वे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुद्रिका सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर अशोक मरावी द्वारा की गई। सात फेरों एंव मत्रोच्चारण के साथ वैदिक परंपरा के अनुसार 68 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। अतिथियों द्वारा नव वर-वधू को राज्य सरकार के प्रावधान के अनुरूप 49 हजार रूपये के चेक भेंट किए गए। जो नव दम्पत्ति को गृहस्थी के सामान एवं अन्य कार्यों के लिए व्यय किए जा सकेगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह की जवाबदारी अपने हाथों में ले रखी है। कन्याओं का विवाह पूरे उत्साह के साथ आयेाजित किया गया। अब कन्या विवाह के लिए अभिभावकों को अपनी जमीन या जायजाद गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कन्या पक्ष वर तलाश कर ऑनलाइन आवेदन करें। विवाह की सम्पूर्ण जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी।

आयोजित सामूहिक विवाह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिंहनगर मालती सिंह, नगर नगर परिषद अध्यक्ष जयसिंहनगर सुशीला शुक्ला, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिंहनगर रक्षा शिबू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि , अधिकारी एवं कर्मचारी एंव काफी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश