नसीमखान
रायसेन, पर्यावरण क्षति के 853 प्रकरणों में 18 लाख 8 हजार रुपए जुर्माने की कार्रवाई
जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है साथ किसानों को नरवाई जलाने के दुष्परिणामों और नरवाई प्रबंधन के उपायों की जानकारी लगातार दी जा रही है। समझाइश के उपरांत भी नरवाई जलाने वालों पर नियमानुसार एफआईआर और जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है। अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 29 अप्रैल तक नरवाई जलाने पर 47 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिले में पर्यावरण क्षति के 853 प्रकरणों में 18 लाख आठ हजार रु जुर्माने की कार्रवाई भी की गई है।






