मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, निकाह योजना अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयसिंहनगर के कुशल मार्गदर्शन में 196 जोड़े दाम्पत्य सूत्र से बंधे

रिपोर्टर@दीपक कुमार गर्ग

सांसद, विधायक, कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सीईओ जिला पंचायत, जनपद अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी रहे शामिल

वैदिक रीति-रिवाज से जयसिंहनगर जनपद पंचायत की ग्राम पचायत आमडीह में वैदिक रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुए विवाह

शहडोल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, निकाह योजना अंतर्गत जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत आमडीह में अशोक मरावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में सामूहिक विवाह का आयोजन सम्पन्न हुआ।

आयोजन में 196 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बधें। विवाह वैदिक रीति रिवाज एवं मत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन कि जिम्मेवारी जिला प्रशासन सम्हाल रहा था। वहीं जनप्रतिनिधि एवं आम जन बाराती थे।
जयसिंहनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत आमडीह में वर एवं वधूू के परिवार जन उत्साह के साथ रंग विरंग परिधानों में विवाह स्थल में पहुंच रहे थे। सुबह से ही खुशनुमा माहौल था। ग्रामीण जन अतिथियों के स्वागत सत्कार की व्यवस्था में जुड़े हुए थें। घराती एवं बाराती पक्ष अपने मेहमानों के साथ कार्यक्रम स्थल में पहुंच रहे थे। ढोल ढमाके, बाजे,गाजे के साथ बारात निकली, जिसकी अगुआई जिला प्रशासन द्वारा की गई। सात फेरों एंव मत्रोच्चारण के साथ वैदिक परंपरा के अनुसार 196 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। अतिथियों द्वारा नव वर-वधू को राज्य सरकार के प्रावधान के अनुरूप 49 हजार रूपये के चेक भेंट किए गए। जो नव दम्पत्ति को गृहस्थी के सामान एवं अन्य कार्यों के लिए व्यय किए जा सकेगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद ने कहा कि मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह, निकाह योजना के तहत गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह धूम-धाम से सम्पन्न होने पर गर्व महसूस हेाता है। प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयासों से अब बेटियां बोझ नहीं वरदान बन गईं हैं। अब बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही हैं। चाहे डॉक्टर हो, इंन्जीनियर हो, वैज्ञानिक हो या शिक्षा, आंतरिक्ष अथवा खेल कूद का क्षेत्र हो। शासन की इस योजना से गरीब परिवारों के अभिभावकों की चिंता की लकीरें मिट गई हैं। अब सरकार आगे आकर इन कन्याओं का विवाह सम्पन्न करा रही है। आपने नव वर वधुओं के सफल विवाह की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ब्यौहारी ने कहा कि अब बेटियां अपने ससुराल खाली हाथ नहीं जाएंगी। प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह की जवाबदारी अपने हाथों में ले रखी है। कन्याओं का विवाह पूरे उत्साह के साथ आयेाजित किया गया। अब कन्या विवाह के लिए अभिभावकों को अपनी जमीन या जायजाद गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कन्या पक्ष वर तलाश कर ऑनलाइन आवेदन करें। विवाह की सम्पूर्ण जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी।

इस अवसर अतिथियों द्वारा नव वर-वधू को राज्य सरकार के प्रावधान के अनुरूप 49 हजार रूपये के चेक भेंट किए गए।

आयोजित सामूहिक विवाह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी व काफी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    नसीमखान सांचीसांची,,,कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित सांची (एफपीओ), जिला रायसेन द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग…

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    नसीमखान खान सांचीसांची,,,स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल