नसीमखान
रायसेन,
भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह द्वारा जिले के ग्राम रतनपुर में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या, उनकी नियमित उपस्थिति, टीकाकरण, पोषण आहार वितरण तथा मलब कार्य की जानकारी ली गई। उन्होंने रतनपुर में यात्री प्रतिक्षालय के समीप यात्रियों तथा आमजन को शीतल और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु स्थापित सार्वजिक प्याऊ का भी अवलोकन किया। साथ ही ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया भी साथ रहे।






