सांची में लोक अदालत का सफल आयोजन, विभिन्न विभागों के 100 से अधिक प्रकरणों का हुआ समाधान

नसीमखान
सांची। नगर परिषद कार्यालय सहित ग्राम पंचायतों और अन्य सरकारी दफ्तरों में आज लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों का समाधान करते हुए बड़ी संख्या में राशि की वसूली भी की गई।
नगर परिषद कार्यालय, सांची में आयोजित लोक अदालत में जल शाखा से संबंधित 50 प्रकरणों का निपटारा किया गया, जिससे विभाग द्वारा 95 हजार रुपये की राशि वसूल की गई। वहीं, संपत्ति शाखा के लगभग 35 प्रकरणों का समाधान करते हुए 76948/रुपये की राशि जमा करवाई गई हजार रुपये की राशि वसूली गई। इस प्रकार नगर परिषद द्वारा कुल 1 लाख 71 हजार 948 रुपये की वसूली की गई।
इस अवसर पर नगर परिषद के संपत्ति अधिकारी रमेश शर्मा, सहायक राजीव श्रीवास्तव, सुशील त्रिवेदी तथा जल विभाग के खिलानसिंह लोधी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कैनरा बैंक में भी लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 13 प्रकरणों की सुनवाई कर उनका समाधान किया गया। इस अवसर पर नवागत बैंक प्रबंधक सहित अन्य बैंक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।इसी प्रकार मप्र वि वि कं की लोक अदालत मे 52 प्रकरणों का समाधान करते हुए 113935/ रुपये की राशि का निपटारा करते हुए समाधान किया गया ।इस अवसर पर कंपनी ने अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में भी लोक अदालतों का आयोजन किया गया, जहां कई नागरिकों के प्रकरणों का समाधान किया गया। अन्य विभागों ने भी लोक अदालत के माध्यम से समाधान प्रक्रिया में भागीदारी की।
लोक अदालत के इस आयोजन ने नागरिकों को त्वरित न्याय और समाधान की दिशा में एक सशक्त पहल प्रदान की।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश