पौधरोपण कर वृक्ष बनने तक करें उनकी देखभालविश्व पर्यावरण दिवस पर रायसेन में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न

नसीमखान
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने किया पौधरोपण

रायसेन,
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायसेन में वार्ड क्रमांक-17 में नगर पालिका परिषद द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना और उनका संरक्षण किया जाना बेहद जरूरी है। हम सभी मिलकर पौधरोपण करें और वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करें।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि हम पौधरोपण केवल अपने लिए नहीं करते, आने वाली पीढ़ी के लिए भी करते हैं। यह पौधे बड़े होकर वृक्ष का आकार लेंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए सौगात होंगे। हम जो पौधे लगा रहे हैं उनकी देखभाल और रक्षा भी करें जिससे कि पौधे बड़े होकर वृक्ष का आकार ले सकें। उन्होंने नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा कि पौधरोपण अभियान से जुड़कर पौधरोपण करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें। उन्होंने नगर पालिका परिषद के प्रयासों की सराहना की तथा नगर वन थीम में भी अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने के लिए कहा। कार्यक्रम में श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। सीएमओ रायसेन सुरेखा जाटव ने नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के बारे में अवगत कराया।

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधरोपणकार्यक्रम स्थल पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री जमना सेन, श्री राकेश शर्मा, रायसेन नगर के विभिन्न वार्डो के पार्षदगणों द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा नागरिकों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश