नगर परिषद सांची में “वूमन फॉर ट्री” अभियान का शुभारंभ — विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

नसीमखान
सांची,, नगर परिषद सांची में भारत सरकार की अमृत मित्र परियोजना के अंतर्गत “वूमन फॉर ट्री” अभियान का शुभारंभ आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर किया गया। यह कार्यक्रम संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार अमृत 2.0 एवं डे-एनयूएलएम योजनाओं के कन्वर्जेंस से आयोजित किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र का विस्तार, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना, नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली प्रदान करना तथा महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर प्रोत्साहित करना है।
पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद सांची के माननीय अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम अहिरवार, उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र राजपूत तथा अनुविभागीय अधिकारी रायसेन श्री मुकेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित पुरानिया तालाब के पास बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूहों और नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नीम, आम, अमरूद, आंवला, नींबू आदि औषधीय, फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महोदय ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई तथा नगर को स्वच्छ और हराभरा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने इस अभियान को सामुदायिक भागीदारी की मिसाल बताते हुए हर नागरिक को एक वृक्ष लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्षद श्री अमित जोशी, श्री राजकुमार वर्मा, श्री ओमप्रकाश कुशवाह, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू, सीएमओ श्री रामलाल कुशवाह सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं दर्जनों स्व-सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ किया गया कि सांची नगर को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से आदर्श नगर बनाया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश