नसीमखान
रायसेन,
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में नदी, तालाबों, कुएं, जलाशय आदि जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सांची जनपद की ग्राम पंचायत खरबई में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सांची जनपद पंचायत सीईओ से ग्राम पंचायत खरबई सहित जनपद क्षेत्र में जल संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यो की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।






