सांची के व्यस्ततम चौराहों पर नहीं यातायात पुलिस व्यवस्था, मंडरा रहा जानलेवा हादसों का खतरा

नसीमखान
स्थानीय जनों में आक्रोश, प्रशासन से की यातायात पुलिस की पुनः तैनाती की मांग
सांची,,
विश्वविख्यात बौद्ध स्थली सांची जहां प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों पर्यटक आते हैं, वहीं यहां के स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को अपने ही नगर में सुरक्षित आवागमन के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। नगर के तीन अत्यंत व्यस्त चौराहे—हेडगेवार कॉलोनी चौराहा, मुख्य स्तूप चौराहा और गुलगांव चौराहा—आजकल यातायात पुलिस विहीन होकर दुर्घटनाओं के केन्द्र बनते जा रहे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरते भारी व हल्के वाहनों की रफ्तार अक्सर बेलगाम होती है। हेडगेवार कॉलोनी के नागरिक जहां विदिशा–भोपाल आने–जाने के लिए इसी मार्ग से यात्रा करते हैं, वहीं स्तूप चौराहा पर्यटकों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अस्पताल जाने वालों के लिए मुख्य प्रवेशद्वार है। रामलीला मार्ग व सीएमराइज स्कूल के छात्र, राहगीर और नगरवासी भी इन्हीं मार्गों से होकर रोजाना बड़ी संख्या में गुजरते हैं।
गुलगांव चौराहा, जो नगर के लगभग 25 ग्रामों और आधे से अधिक वार्डों को जोड़ता है, यहां यातायात का दबाव अत्यधिक है। पूर्व में यहां यातायात पुलिस की व्यवस्था हुआ करती थी, जिससे गति नियंत्रण में रहती थी। परंतु विगत कुछ वर्षों से यह सुविधा पूरी तरह समाप्त हो गई है। परिणामस्वरूप इन चौराहों पर न तो वाहन नियंत्रित रहते हैं और न ही पैदल चलने वालों की कोई सुरक्षा।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क पार करने में जान हथेली पर रखनी पड़ती है, लोग हाथ से इशारा कर खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें घायल भी हुए हैं, परंतु प्रशासन अब तक मौन है।
गौर करने योग्य बात यह है कि जब भी कोई अतिविशिष्ट व्यक्ति या विदेशी पर्यटक यहां आता है, तब यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से तैनात कर दी जाती है। इससे यह स्पष्ट है कि व्यवस्था की क्षमता है, पर आमजन की सुरक्षा के लिए इसे लागू नहीं किया गया।
नगरवासियों की मांग है कि इन व्यस्त चौराहों पर स्थायी यातायात पुलिस की व्यवस्था की जाए, जिससे न केवल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे, बल्कि नगर में सुव्यवस्थित यातायात प्रणाली का विकास हो।
प्रशासन से अनुरोध है कि वह सांची जैसे विश्व धरोहर स्थल की गरिमा बनाए रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे और तत्काल यातायात पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करे।इनका कहना है।।
यह नगर की प्रसिद्धि को एवं वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात पुलिस की व्यवस्था होनी चाहिये ।हम भी हमारे स्तर से व्यसतम क्षेत्रों में यातायात पुलिस की पदस्थापना को लेकर प्रयास करेंगे।पप्पू रेवाराम अध्यक्ष नगर परिषद सांची ।
राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण यहां वाहनों के भारी दबाव एवं तेज गति को देखते हुए प्रशासन को सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पुलिस व्यवस्था की जानी चाहिए।कमलकिशोर पटेल समाज सेवी सांची
जबसे इस स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग किया गया है तबसे कम ज्यादा दूरी के छोटे बडे वाहनों की संख्या काफी बढ गई हैं नगर वासियों एवं पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस की पदस्थापना आवश्यक हो गई है ।विवेक तिवारी पार्षद नप सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता – लोकप्रिय जननायक डॉ. मोहन यादव का जन्मोत्सव भोपाल. नसीमखान राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘ सीएम हाउस’ आज मात्र…

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल जयसिंहनगर जल संकट को दूर भगाओ, व्यर्थ में पानी न बहाओ जल गंगा संवर्धन अभियान शहडोल जिले में प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।