नसीमखान
रायसेन,
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ-2025 में जिले के अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा कराने हेतु कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किसानों को फसल बीमा कराने के लाभ बताए जा रहे हैं। किसान भाईयों को फसल बीमा कराने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए 31 जुलाई 2025 के पहले फसल बीमा कराने की समझाईश दी जा रही है।
इसी क्रम में बुधवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायसेन की महाप्रबंधक श्रीमति अंजली धुर्वे वाघमारे, बीमा कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायसेन एवं सहकारी समितियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही समितियों के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत सभी ऋणी एवं गैर ऋणी किसानों का नामांकन कराने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। ऋणी किसान संबंधित बैंक के माध्यम से तथा अऋणी किसान, अन्य गैर अऋणी किसान सीएससी सेन्टर या अपने संबंधित बैंक के माध्यम से 31 जुलाई 2025 से पूर्व फसल बीमा करा सकते है। उन्होंने बताया कि फसल बीमा का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई करना है। फसल बीमा के संबंध में अधिक जानकारी भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447 अथवा बीमा कंपनी प्रतिनिधि या कृषि विभाग से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।






