आज पूरा हिन्दुस्थान मध्यप्रदेश को आशा और विश्वास की नजरों से देख रहा है- रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह

नसीमखान
जंगलों, टाइगर और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध मध्यप्रदेश अपने औद्योगिक विकास के लिए भी पहचाना जाएगा
औद्योगिक विकास हेतु प्रदेश सरकार के प्रयासों की रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने की सराहना
रक्षा मंत्री श्री सिंह ने उमरिया में बनने वाली बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का किया भूमिपूजन
1800 करोड़ रू लागत से होगा इकाई का निर्माण, 5000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

रायसेन ,
केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा रविवार को रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में आयोजित कार्यक्रम में उमरिया में 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 1800 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली ब्रह्मा परियोजना (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) इकाई का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी सम्मिलित हुए। उन्होंने बीईएलएल (भारत अर्थ मूवर्स लि) परियोजना के प्रस्तावित प्लांट का 3डी वॉक थ्रू और नए संयंत्रों के मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा तथा औबेदुल्लागंज नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सोनू चौकसे भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात मिली है और यह क्षेत्र का बड़ा सौभाग्य है। मध्यप्रदेश पूरे हिन्दुस्थान में भारत के हद्य प्रदेश के रूप में जाना जाता है। यहां पर बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का भूमिपूजन हुआ है। इस इकाई का नाम सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के नाम पर रखा गया है। यहां रेल के डिब्बों सहित रेलवे के अनेक उत्पादों का निर्माण होगा। अठारह सौ करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली यह इकाई दो वर्षों में पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि आज पूरा मध्यप्रदेश अवंतिकानाथ भगवान महाकाल के आर्शीवाद से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ’मध्यप्रदेश’ जंगलों की खूबसूरती, टाइगर और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। अब यहां जिस तरह से उद्योग स्थापित हो रहे हैं और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने लैंड बैंक तैयार किया है, उसके चलते मध्यप्रदेश अपने औद्योगिक विकास के लिए भी पहचाना जाएगा।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज पूरा हिन्दुस्थान मध्यप्रदेश को बहुत ही आशा और विश्वास की नजरों से देख रहा है। अठारह सौ करोड़ रू के निवेश के साथ इस परियोजना का भूमिपूजन हुआ है। जिसमें पांच हजार नौजवानों के हाथों को रोजगार मिलेगा। बीईएमएल आज यहां महत्वपूर्ण यूनिट स्थापित कर रही है। केवय यही नहीं, कई एमएसएमई इकाईयां भी स्थापित होंगी और जो पहले से स्थापित हैं उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। औद्योगिक विकास के मामले में यह क्षेत्र ही नहीं मध्यप्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अल्प समय में ही लगभग तीस लाख करोड़ रू से अधिक का निवेश मध्यप्रदेश को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तेजी से इस काम को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। राज्य सरकार ने 48 हजार हैक्टेयर का भूमि बैंक भी तैयार किया है, यह अधिक से अधिक उद्योगों को लाने का संकल्प दर्शाता है। रक्षा क्षेत्र की कई इकाईयां बहुत ही अच्छी तरह से काम कर रही हैं। उन्होंने विगत वर्षो में यह अनुभव किया है कि रक्षा क्षेत्र का केन्द्र बनने के लिए जो गुण चाहिए, जो संसाधन चाहिए! वह मध्यप्रदेश में हैं। नेतृत्व यदि शानदार हो तो विकास तेजी से होता है। मध्यप्रदेश के विकास को देखते हुए यह लगता है कुछ वर्षो के बाद लोग मध्यप्रदेश को मॉडर्न प्रदेश कहना शुरू कर देंगे।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। पहले बड़ी-बड़ी मशीनें, कलपुर्जे दुनिया के दूसरे देशों में बनकर आते थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अद्भुत काम किया है और आज बड़ी बड़ी मशीनें भारत में तैयार हो रही हैं और दूसरे देशों को भी भेज रहे हैं। हमारा भारत वर्ष 2014 अर्थव्यवस्था के मामले में दुनियों के देशों में 11वें स्थान पर था, वह आज चौथे स्थान पर है। सबसे तेजी के साथ बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हमारे देश की है। भारत आगे बढ़ रहा है, इसका मतलब है हमारे देशवासी भी आगे बढ़ रहे हैं। आज सारी दुनिया ने यह मान लिया है कि भारत प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहले हम अधिकतर सामान दुनिया के दूसरों देशों से खरीदते थे लेकिन आज देश में अधिकतर सामान बन रहा है। साथ ही दूसरे देशों को निर्यात भी कर रहे हैं। जब श्री नरेन्द्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने तक हम दूसरे देशों को 600 करोड़ रू की रक्षा सामग्री निर्यात करते थे और आज मि 24 हजार करोड़ रू से अधिक राशि की रक्षा सामग्री निर्यात कर रहे हैं! यह लगातार बढ़ रहा है।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का अकेला देश है जहां के ऋषि-मुनियों ने पूरे विश्व के कल्याण का संदेश दिया है। लेकिन जो हमें छेड़ेगा हम उसे छोड़ेगे नहीं। उन्होंने रामायण की चौपाई “जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे” का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने केवल जवाबी कार्रवाई की। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हमलावरों ने लोगों की पहचान उनके धर्म के आधार पर की और उन्हें अमानवीय ढंग से निशाना बनाया। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सेना प्रमुखों के साथ बैठक की और सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने देश की माताओं और बहनों के सिंदूर का बदला लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन रायसेन जिले के लिए, प्रदेश के लिए विकास की नई रौशनी लेकर आया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रेल कोच फैक्ट्री औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखेगी। उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 से अभी तक भोजपुर विधानसभा में 3600 करोड़ रू के उद्योगों की सौगात मिली है। ‘ब्राह्मा’ संयंत्र पूरी तरह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करेगा। यह परियोजना प्रदेश को रक्षा निर्माण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। परियोजना का प्रारंभिक उत्पादन क्षमता 125 से 200 कोच प्रतिवर्ष होगी, जिसे पांच वर्षों में बढ़ाकर 1,100 कोच प्रतिवर्ष किया जाएगा। इस इकाई के संचालन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारे प्रदेश में एक-एक युवा के जीवन को बदलने के लिए सरकार काम कर रही है। आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। धीरे-धीरे सभी क्षेत्र में अपनी स्वयं की उत्पादन क्षमता, योग्यता के भरोसे दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। आज रायसेन जिले को यह सौगात मिल रही है, प्रदेश को मिल रही है। रायसेन जिला सांची के माध्यम से आध्यात्मिकता के क्षेत्र में सम्राट अशोक के काल की याद दिलाता है। साथ ही भीमबैटका के माध्यम से अपनी विरासत पर भी गौरव का अनुभव कराता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में डिफेंस कॉरीडोर बनाने के लिए हजारों एकड़ जमीनें चिन्हित की गई है। जिस प्रकार यह सौगात मिली है, यह सिलसिला लगातार चलता रहे। सरकार रोजगारपरख औद्योगिक विकास के लिए, आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाने के लिए अपनी यात्रा लगातार बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव कीं। उसके बाद भोपाल में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुई, जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। राज्य सरकार बड़े उद्योगों के साथ स्टार्टअप और छोटे उद्यमों को भी प्रोत्साहित कर रही है। मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए अनेक संभावनाएं हैं। सरकार उद्योगों के साथ ही अनेक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। नदी जोड़ो अभियान में भी महत्वपूर्ण काम हुए हैं। केन-बेतवा नदी जोड़ो योजना का लाभ हमारे किसानों को मिलेगा। रायसेन, विदिशा, बुंदेलखण्ड क्षेत्र विकास की नई गाथा लिखेंगे। काली सिंध-चम्बल नदी जोड़ो योजना से भी किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि स्वदेशी अभियान के जरिए हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत और बेहतर भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।
केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत की सेना ने पहलगांव आतंकी हमले का ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मनों से ऐसा बदला लिया कि पूरी दुनिया आश्चर्यचकित रह गई, भारतीय सेवा के पराक्रम को देखा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संकल्प लिया था कि पहलगांव के दोषियों को दुनिया का दूसरे छोर तक पीछा करेंगे और सजा देंगे। भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस पर संपूर्ण देश को गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया के सामने हमारी सेनाओं ने साहस और शौर्य के प्रमाण दिए हैं। पाकिस्तान के एयरबेस को गड्डों में बदलने का काम हमारी सेना ने किया। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी हमारे बीच है, उनका अभिवादन की कीजिए।
केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक अद्भुत भारत, वैभवशाली भारत, समृद्धशाली भारत, विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। आज रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी यहां 1800 करोड़ रू की सौगात लेकर आए हैं। रायसेन जिले के उमरिया में अब रेल्वे कोच बनेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री सुंदरलाल पटवा जी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की यात्रा प्रारंभ हुई। यहां मण्डीदीप औद्योगिक क्षेत्र हैं जहां 752 औद्योगिक इकाईयां हैं। मण्डीदीप से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 20 हजार करोड़ रू का निर्यात होता है। उमरिया में रेल्वे के कोच बनेंगे, मेट्रो के कोच बनेंगे, वंदे भारत के कोच बनेंगे! इससे पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा कई एमएसएमई इकाईयां हैं। यह क्षेत्र औद्योगिक विकास की दृष्टि से देश का महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र बने, यह हमारा प्रयास है। हम इस क्षेत्र को आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाएंगे।
केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया की ऑखों में ऑखे डालकर बात कर रहा है। कोई ऐसा समझौता नहीं होगा जो हमारे किसानों के हित में ना हो। किसानों के हित सुरक्षित रहेंगे, मछुआरों के हित सुरक्षित रहेंगे, पशुपालकों के हित सुरक्षित रहेंगे। हमारे देश की अर्थव्यवस्था चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसलिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आव्हान किया है कि देश को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी अपनाएं। अपने देश में बना हुआ सामान ही खरीदें। हमारी अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी, सभी यह संकल्प लें। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को प्रदेश के किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 1156 करोड़ रू की राशि जमा की जाएगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय श्री अश्विनी वैष्णव का वर्चुअली संदेश भी सुना गया। बीईएमएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री शांतनु राय द्वारा ग्राम उमरिया में स्थापित होने वाली रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थितऔबेदुल्लागंज में आयोजित रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई के भूमिपूजन कार्यक्रम में रक्षा उत्पादन सचिव भारत सरकार, श्री संजीव कुमार, प्रमुख सचिव डीआईपीआईपी एमएसएमई श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, श्री राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट के संकेत नजर आने लगे हैं। नगर परिषद द्वारा जलप्रदाय के लिए लगाए गए 19 ट्यूबवेल में से 5 ट्यूबवेल…

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर परिषद की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में प्रस्तुत बजट में नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता देते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।