मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
जिले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल द्वारा मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर 1200 किए जाने की पूर्व तैयारियों के साथ युक्तियुक्तकरण के संबंध में निर्धारित अनुलग्नकों सहित प्रस्ताव चाहे गए हैं। जिसके परिपालन में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से जिन मतदान केन्द्रों में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों के नवीन मतदान केन्द्र के मतदाताओं को शिफ्ट करने, दो किमी से अधिक दूरी तय करने वाले मतदाताओं को, मतदाताओं की सुविधा अनुसार नवीन मतदान केन्द्र और जीर्ण-क्षीर्ण भवनों के भवन परिवर्तन के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि उदयपुरा विधानसभा के तहत 1200 से अधिक मतदाता होने और दो किमी से अधिक दूरी होने से नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या कुल 33 है तथा मतदाता शिफ्ट करने वाले मतदान केन्द्रों की संख्या 06 है और जीर्ण-क्षीर्ण भवन होने से एक मतदान केन्द्र का भवन परिवर्तन का प्रस्ताव है। इसी प्रकार भोजपुर विधानसभा में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों की संख्या कुल 35 है तथा जीर्ण-क्षीर्ण भवन होने से एक मतदान केन्द्र का भवन परिवर्तन का प्रस्ताव है। अनुभाग परिवर्तन के 10 मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव हैं। सांची विधानसभा में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 22 है। सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों की कुल संख्या कुल 24 है तथा जीर्ण-क्षीर्ण भवन होने से दो मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन का प्रस्ताव है। बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा इन प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।