गोल्डन ऑवर” में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले “राह वीर” को मिलेगा 25 हजार का पुरस्कारकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को “राहवीर योजना“ के व्यापक प्रचार प्रसार के दिए निर्देश

नसीमखान

रायसेन,
सड़क दुर्घटनाओं में होनी वाली मृत्युदर में कमी लाने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई “राह-वीर” योजना का जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा अधिकारियों को दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर, जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों तथा सार्वजनिक स्थलों पर राह-वीर योजना की जानकारी संबंधी बैनर, फ्लैक्स लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह योजना सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
योजना की गाईड लाईन के अनुसार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को “गोल्डन ऑवर” अर्थात दुर्घटना से एक घंटे की समयावधि में अस्पताल पहुंचाने वाले “राह-वीर” को 25 हजार रूपये की नगद प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही चुने हुए “राह-वीरों” में से सबसे योग्य 10 राह-वीरों को राष्ट्रीय स्तर पर एक-एक लाख रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य गोल्डन ऑवर अर्थात दुर्घटना होने के एक घंटे के भीतर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है।

राहवीर योजना में पुरस्कार हेतु चयन किए जाने की प्रक्रिया राहवीर योजना की गाईड लाईन के अनुसार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को “गोल्डन ऑवर” अर्थात दुर्घटना से एक घंटे की समयावधि में अस्पताल पहुंचाने वाले “राह-वीर” को 25 हजार रूपये की नगद प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में मूल्यांकन समिति गठित की गई है। मूल्यांकन समिति में जिला मजिस्ट्रेट, एसएसपी, सीएमएचओ, आरटीओ होंगे शामिल हैं। गठित समिति द्वारा पुलिस थाना, अस्पताल या ट्रामा केयर सेंटर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। इसकी प्रति संबंधित “राह-वीर” को भी भेजी जाएगी। गंभीर दुर्घटना की परिभाषा में घायल व्यक्ति की मेजर सर्जरी होने, मस्तिष्क में चोट लगने या रीढ़ की हड्डी में चोट लगने, तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने या उपचार के दौरान मृत्यु होना शिमल है। घटना की सूचना राहवीर यदि पुलिस को देता है तो डॉक्टर से सत्यापित एक पावती उसे मिलेगी। राहवीर पीड़ित को सीधे अस्पताल ले जाता है तो पुलिस ऐसे राहवीर को लेटर पैड पर पावती देगी। किसी व्यक्ति को एक साल में अधिकतम 5 बार राहवीर पुरस्कार मिल सकेगा। पुरस्कार की राशि संबंधित व्यक्ति के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। एक से ज्यादा लोग होने पर इनाम की राशि उनमें बराबर बंटेगी। साल में राष्ट्रीय स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ राहवीरों का चयन होगा। राज्य स्तरीय निगरानी समिति राष्ट्रीय स्तर के लिए तीन राहवीरों का चयन करेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा