सड़कों पर बैठ रहे गौवंश को गौशालाओं में छोड़ने के पुख्ता प्रबंध करें- कलेक्टर श्री विश्वकर्माजिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न

नसीमखान

रायसेन,
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पांडे द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना को रोकने, ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित सड़क मार्ग पर सुरक्षा उपाय करने तथा यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता लाने हेतु गतिविधियों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सड़कों पर निराश्रित गौवंश के बैठने के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने ठोस कदम नहीं उठाने पर एनएच के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूमने या बैठने वाले गौवंश को नजदीकी गौशालाओं में छुड़वाने के समुचित प्रबंध करें और इसकी मॉनीटरिंग भी की जाए। इसी प्रकार एमपीआरडीसी के अधिकारी को भी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर गौवंश के बैठने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की गंभीरता को समझें तथा संवेदनशीलता के साथ इसको रोकने के लिए काम करें। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पांडे ने ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए अधिक दुर्घटना वाले स्थलों तथा दुर्घटना संभावित स्थलों यथा ग्राम पठारी के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया, लाम्बाखेड़ा-सलामतपुर मार्ग सहित अन्य ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने चिन्हित स्थलों पर कैट आई लगाने, चेतावनी बोर्ड लगाने, मार्किंग आदि किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। एनएच तथा एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने कहा कि कैट आई तथा चेतावनी बोर्ड लगाने का कार्य आगामी 10 दिवस में तथा 15 दिवस के उपरांत मार्किंग आदि कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक में यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने हेतु नागरिकों को प्रेरित किए जाने संबंधी गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, एएसपी श्री कमलेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा