जिले में प्राप्त उर्वरकों का केन्द्रों पर व्यवस्थित वितरण नहीं कराने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने डीएमओ मार्कफेड को दिया नोटिस

नसीमखान
शासकीय कार्यो में रूचि नहीं लेने तथा कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाने पर जिला योजना अधिकारी को भी नोटिस जारी
टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, विभागीय योजनाओं तथा कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में खाद वितरण केन्द्रों पर खाद की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिले में खाद की रैक प्राप्त होने के उपरांत भी व्यवस्थित वितरण नहीं कराए जाने से उत्पन्न हो रहीं अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की तथा डीएमओ मार्कफेड श्री कल्याण सिंह ठाकुर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में सभी खाद वितरण केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता बनी रहे तथा किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सांसद निधि एवं विधायक निधि से स्वीकृत कार्यो की प्रगति की समीक्षा के दौरान संतोषजनक कार्य नहीं होने पर जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती किस्मत शाहनी को कार्य में रूचि नहीं लेने तथा निर्देशों के उपरांत भी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय कार्यो में तत्परता दिखाएं और व्यक्तिगत रूचि लेते हुए कार्यो की गति में तेजी लाएं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार विगत एक माह में प्राप्त सीएम हेल्पलाईन शिकायतों, उनके निराकरण की प्रगति तथा लंबित शिकायतों की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का गंभीरतापूर्वक समयावधि में अंतिम निराकरण कराएं। उन्होंने 50 दिवस से अधिक समयावधि की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा के दौरान महिला बाल विकास विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति, स्कूल शिक्षा विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग आदि की अधिक संख्या में शिकायतें लंबित होने पर संबंधित जिला अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की कार्यवाही की मॉनीटरिंग करें तथा शिकायतकर्ताओं से स्वयं संवाद करें। साथ ही समाधान ऑनलाईन तथा टीएल पत्रकों में भी समयावधि में जबाव दर्ज कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खनिज विभाग की समीक्षा करते हुए अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाते हुए संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार आबकारी अधिकारी को जिले में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी एसडीएम को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने, अभियान चलाकर जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों पर कार्यवाही करने और भू-अर्जन की कार्यवाही के उपरांत रिकार्ड अपडेट कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सभी जनपद सीईओ और सीएमओ को समग्र ई-केवायसी कार्य की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी तथा सभी एसडीएम को शासकीय स्कूलों का भ्रमण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा एसडीएम को आंगनवाड़ी केन्द्रों का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, परिवहन, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित विभिन्न विभागों के कार्यो तथा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा