नसीमखान
सांची, नगर के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 146 पर शाम लगभग 5:30 बजे सी, एम, राइस स्कूल के सामने एक पिकअप लोडिंग गाड़ी में 21 वर्षीय युवती को सामने से जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में घायल हुई युवती को लोगों की मदद से अस्पताल लाया गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रेफर किया गया है दुर्घटना में घायल युवती का नाम मोहनी शिल्पकार पिता का नाम जीवन शिल्पकार निवासी फतेहपुर मरमटा उम्र 21 वर्ष बताया गया पुलिस ने बताया कि उक्त युवती अपने गांव से घर की जरूरत का कुछ सामान खरीदने के लिए सांची आई थी एवं सड़क पार करते समय यह घटना घटी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं लोडिंग पिकअप क्रमांक एमपी 04 LD7471 को अपने कब्जे में लेकर चालक को पूछताछ के लिए थाने में बिठाया गया है घायल महिला का उपचार विदिशा मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है






