नसीमखान ,लाइव खबर इंडिया , सांची
सांची,,नगर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारियों के फैलने का खतरा मंडराने लगा है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने अधिकारियों को सभी वार्डों में तत्काल कीटनाशक छिड़काव करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, बारिश के दिनों में सड़कों के गड्ढों, नालियों और कचरे से भरे स्थानों पर पानी जमा हो जाने से मच्छरों का प्रजनन तेजी से बढ़ गया है। इससे नगर के लोग परेशान हो उठे हैं। न केवल रातों की नींद हराम हो रही है, बल्कि डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
नगर परिषद अध्यक्ष ने हाल ही में नगर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया, जहाँ मच्छरों की बढ़ती संख्या देख उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही नगर परिषद का अमला सक्रिय हुआ और सभी वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया गया।
अध्यक्ष पप्पू रेवाराम का कहना है कि “लगातार बारिश के चलते मच्छरों की संख्या बढ़ गई थी। लोगों को सुरक्षित रखने तथा बीमारियों पर नियंत्रण के लिए नगर के हर वार्ड में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि नगरवासी मच्छरों से होने वाले खतरों से सुरक्षित रह सकें।”






