नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, प्रशासन मौन।

नसीमखान लाइव खबर इंडिया, सांची
सांची। नगरभर में इन दिनों आवारा कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते दिखाई दे रहे हैं। इन कुत्तों में कौन पालतू है, कौन आवारा और कौन बीमार या पागल है, यह पहचान पाना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि आमजन पर इनके हमले का खतरा लगातार मंडरा रहा है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अभी तक किसी ठोस कार्ययोजना का अभाव है।
जानकारी के अनुसार, नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गों पर कुत्तों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। आए दिन इनके बीच भिड़ंत और भौंकने-लपकने की घटनाएँ आम हो गई हैं। कई कुत्ते बीमारियों से भी ग्रस्त दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति में राहगीरों, विशेषकर बच्चों के लिए यह कुत्ते गंभीर खतरा बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर बच्चों पर कुत्तों के हमले के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि ये आवारा कुत्ते सिर्फ मोहल्लों और सड़कों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सरकारी कार्यालयों और पुरातत्व क्षेत्र तक में निडर घूमते नजर आते हैं, जहाँ प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक आते हैं। विदिशा और भोपाल जैसे बड़े शहरों में जहाँ कुत्ते पकड़ने के अभियान चल रहे हैं, वहीं सांची जैसे ऐतिहासिक स्थल पर प्रशासन मौन साधे हुए प्रतीत होता है।
लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही कुत्तों पर नियंत्रण की कार्यवाही नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ी अनहोनी हो सकती है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन आवारा कुत्तों के कारण घटने वाली किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा