विश्व ऐतिहासिक स्मारकों के दर्शनार्थ सांची पंहुची श्री लंका की उच्चायुक्त ।

नसीमखान सांची

सांची,,श्रीलंका की नई उच्चायुक्त महिशिनी कोलोन रविवार को विश्व धरोहर स्थल सांची स्तूपों के दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ महाबोधि सोसायटी श्रीलंका के प्रभारी भंते एसडीएम मनीष शर्मा एवं स्तूप प्रभारी संदीप मेहतो सीएमओ रामलाल कुश्वाह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने संग्रहालय मे संरक्षित पुरा अवशेषों को भी नजदीक से निहारा ।इस अवसर पर महाबोधि सोसायटी में उन्हें एक पुस्तक भी भेंट की गई ।उन्होंने कहा कि सांची एक बौद्ध पवित्र स्थल है यह बहुत ही सुंंदरता से परिपूर्ण है यहां व्यवस्था बहुत अच्छी है ।
महिशिनी कोलोन ने बौद्ध स्मारकों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की सराहना करते हुए परिसर को स्वच्छ और हराभरा बनाए रखने की प्रशंसा की।
बताया जाता है कि कोलोन ने हाल ही में 9 जून 2025 को भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त का पदभार संभाला है। वह श्रीलंका की विदेश सेवा से वर्ष 1998 में जुड़ीं और 25 वर्षों से अधिक समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण कूटनीतिक पदों पर कार्य कर चुकी हैं।
वह संयुक्त राष्ट्र महासभा, मानवाधिकार परिषद, सार्क और गुटनिरपेक्ष आंदोलन सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय मंचों पर श्रीलंका का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
उनकी शैक्षणिक योग्यता में पुणे विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक, सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्नातकोत्तर और यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से एलएलबी शामिल है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा