नसीमखान
रायसेन,
रायसेन स्थित पीएमश्री स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में मंगलवार को विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय युवा संगम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक डॉ चौधरी द्वारा सरकार की स्वरोजगार मूलक योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में युवाओं को संबोधित किया गया और विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति तथा राशि वितरण पत्र प्रदान किए गए। युवा संगम मेले में अनेक कम्पनियों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न पदों के लिए युवाओं का प्राथमिक चयन भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस युवा संगम में वॉल्वो, आइशर, डीईसीजी ग्रुप, यशस्वी ग्रुप, नवभारत फ़र्टिलाइज़र, राव्या वर्क फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, शिव शक्ति ग्रुप, होम हेल्प केयर, गोकुल्दास एक्स्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड तथा पुखराज हेल्थ कार्ड प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कम्पनियां शामिल हुईं। इस युवा संगम में 301 युवाओं द्वारा पंजीयन करवाया गया। विभिन्न कम्पनीयो द्वारा उनकी मापदंड अनुसार लगभग 164 हितग्राहियो का प्राथमिक चयन किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बैंको के माध्यम से 893 हितग्राहियो को लगभग रु. 15.93 करोड़ का ऋण वितरण कराया गया। अतिथियों द्वारा मंच से स्वरोजगार योजनाओं में 9 हित्ग्राहियो को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ शिविर के साथ साथ युवाओं की मानसिक काउंसलिंग भी की गयी।






