नसीमखान
रायसेन,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज मंत्रालय से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत प्रदेश के 7,953 श्रमिक परिवारों को 175 करोड़ रूपए की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा संबल योजना के तहत रायसेन जिले के 78 हितग्राही परिवारों के बैंक खाते में एक करोड़ 65 लाख रूपए की सहायता राशि का अंतरण किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, श्रम पदाधिकारी श्री जीएस मेहदेले तथा हितग्राहियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव के उद्बोधन का लाईव प्रसारण देखा वा सुना गया।






