जनजातीय ग्रामों को उत्कर्ष ग्राम बनाने की पहल है ग्राम पंचायत चरहेट में आदि कर्मयोगी कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग शहडोल

शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत चरहेट में चल रहा आदि कर्मयोगी अभियान का जगह जगह चल रहा कार्यक्रम घर घर जा रहे कार्यकर्ता सभी मोहल्ले और प्रत्येक वार्डों में चल रहा कार्यक्रम लोगों को दे रहे जानकारी
प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान जनजातीय ग्रामों को उत्कर्ष ग्राम बनाने की पहल हैं । विशेष पिछड़ी जन जातियों के लिए पी.एम. जनमन योजना शुरू की गई थी जो काफी सफल रही, प्रत्येक बैगा परिवार और व्यक्ति को इसका लाभ मिला। बाकी जनजातियों को भी इसी तरह का लाभ मिले, इसके लिए जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना प्रारंभ की गई है। इसे सफल बनाने के लिए आदि कर्मयोगी अभियान शुरू किया गया है । इस अभियान के तहत प्रत्येक जनजाति ग्राम के लिए अगले 5 साल यानी 2030 तक के लिए विजन प्लान बनाया जा रहा हैं । गांव की आवश्यकताओं का आंकलन ग्राम वासी और शासकीय अधिकारी, कर्मचारी करेंगे। विभिन्न योजनाओं में छूटे हुए लोगों की लिस्ट बनाएंगे । गांव में क्या संसाधन उपलब्ध हैं और किन संसाधनों की आवश्यकता है, इसका आंकलन कर ग्राम विजन प्लान में उल्लेख करेंगे, ताकी आगामी 5 सालो में ग्राम को सर्व सुविधा संपन्न आदर्श ग्राम बनाया जा सके । इस अभियान में लगभग सभी सरकारी विभागों का समन्वय होगा तथा सभी मिलकर कार्य करेंगे। विजन प्लान बनाने के लिए शासकीय कर्मी ग्राम का भ्रमण करेंगे तथा लोगों से मिलकर गाँव की आवश्यकताओं पर चर्चा करेंगे । 30 सितंबर तक ग्राम विजन प्लान अंतिम रूप दिया जाकर 2 अक्टूबर की ग्राम सभा में अनुमोदन लिया जाएगा ।
ग्राम में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है, यह केंद्र ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए कार्यशील रहेगा। ग्रामीणों को अपनी समस्याओं को लेकर अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। सेवा केंद्र पर ही आवेदन दिया जाएगा, जिसे संबंधित अधिकारी तक पहुंचाया जाकर निराकरण कराया जाएगा । ग्रामीणों का समय और भटकना बचेगा । उपस्थित कर्मचारियों को कहा कि विजन प्लान बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करें, शिक्षक, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन के कार्यकर्त्ता सब साथ मिलकर सहयोग करें ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।