नसीमखान सांची
सांची। नगर में मंगलवार को महात्मा गांधी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगर परिषद सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, पार्षद विवेक तिवारी, सीएमओ रामलाल कुशवाहा सहित अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे।
गांधी जयंती पर नगर परिषद टीम ने सिविल अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान बीएमओ डॉ. रवि राठौर समेत अस्पताल के डॉक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






