नसीमखान सांची
सांची,,,
नगर में आज करवा चौथ का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए दिनभर निर्जला व्रत रखा।
सुबह से ही महिलाओं ने मंदिरों में पूजन-अर्चन कर करवा चौथ कथा सुनी तथा पारंपरिक श्रृंगार कर सायंकाल चंद्रदर्शन की तैयारियों में जुट गईं। जैसे ही चांद का उदय हुआ, महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा और अपने पति का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और व्रत का पारण किया।
नगर के प्रमुख मंदिरों एवं कॉलोनियों में सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा का आयोजन हुआ। महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीतों के साथ इस व्रत का समापन किया।
करवा चौथ की मान्यता के अनुसार यह व्रत अखंड सौभाग्य, दांपत्य सुख और पारिवारिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।






