नसीमखान खान सांची, रायसेन
कलेक्टर महोदय जिला रायसेन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री दीपक अवस्थी जिला रायसेन के निर्देशानुसार मण्डल प्रभारी श्री शरद मिश्रा, उपनिरीक्षक वृत रायसेन श्री शैलेन्द्र भील ने मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं एवं शिकायतों के आधार पर अवैध मदिरा के विरुद्ध आज दिनाँक 14.10.2025 को चौपडा टपरा, आमखेडा, राजीवनगर, एवं सलामतपुर में दविश देकर कच्ची एवं महुआ लाहन बरामद होने पर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34- 1 के तहत कुल 05 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए। बनाये गए सभी प्रकरणों में लगभग 40 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त एवं लगभग 700 किलो महुआ लाहन का सेंपल लेकर नष्ट किया गया।
जप्त कुल मदिरा का अनुमानित मूल्य 78000/ – रूपये है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक बृजेश बघेल, संतोष मर्सकोले, महिला आरक्षक पूजा राजपूत एवं नगर सैनिक का सराहनीय सहयोग रहा l






