सांची बस स्टैंड परिसर में व्यापारियों की बैठक — थाना प्रभारी ने सुरक्षा के लिए जागरूकता पर दिया जोर।

नसीमखान सांची
सांची,,, जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज सांची थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने बस स्टैंड परिसर में व्यापारियों की बैठक ली। बैठक का उद्देश्य नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।
थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने उपस्थित व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी विश्वसनीय व्यक्ति को चौकीदार के रूप में नियुक्त करें। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है, परंतु चोरी की घटनाओं को रोकने में आम नागरिकों का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएँ और सुझाव रखे, जिन पर थाना प्रभारी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस-जन सहयोग से ही क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत की जा सकती है।
थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी का कहना है।।
“नगर की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पुलिस लगातार गश्त और निगरानी कर रही है, लेकिन व्यापारियों का सहयोग भी उतना ही आवश्यक है। यदि सभी दुकानदार अपनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करेंगे तो चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।”

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा