नसीमखान सांची, भोपाल
भोपाल,, भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के संस्थापक पूर्व राज्यसभा सदस्य रामनारायण साहू के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंदलाल ने मध्यप्रदेश तैलिक साहू राठौर महासभा का प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू (डबरा) को नियुक्त किया। इसके साथ ही जे.एल. गुप्ता, चन्द्रमोहन साहू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ओमकार साहू को राजनीतिक प्रकोष्ठ सचिव तथा मोहन साहू को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह रविवार को माँ कर्मा धाम, बरखेड़ा पठानी में ढ़ोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ कर्मा की आरती एवं पूजन से हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू ने कहा कि “हमारी दो माँ हैं — एक जन्म देने वाली और दूसरी समाज, जिनके प्रति सदैव निष्ठा रखें।” राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जे.एल. गुप्ता ने कर्म को सर्वोपरि बताते हुए ढोंग और आडंबर से दूर रहने का संदेश दिया।
जनगणना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सत्येंद्र साहू ने सभी को एकजुट होकर समाजसेवा के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र साहू ने किया तथा आभार युवा राष्ट्रीय सचिव योगेश साहू ने व्यक्त किया। समारोह में समाज के वरिष्ठ सदस्य गिरीश ‘बंटी’ साहू, मनोज साहू, सूरज साहू, अजय साहू, जगभन जी सहित सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।






