गांव को देहव्यापार के दलदल से मुक्त कराने सरपंच सहित ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।

नसीमखान सांची
सांची,,सांची थाना क्षेत्र के ग्राम सूखा करार में लंबे समय से चल रहे देहव्यापार पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच अरविंद सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी सांची जेपी त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में अवैध देहव्यापार का कारोबार खुलेआम चल रहा है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है तथा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में बाहरी आपराधिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ने के साथ ही सामाजिक वातावरण भी दूषित हो रहा है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि यह गांव ग्राम पंचायत उचेर के अंतर्गत आता है, जहां वर्षों से बेड़िया समाज के लोग निवासरत हैं। पारंपरिक रूप से इस समाज का नृत्य कला और राई जैसे लोकनृत्य से जुड़ा व्यवसाय रहा है, किन्तु समय के साथ इस परंपरा की आड़ में देहव्यापार जैसी घिनौनी गतिविधि पनप गई। पूर्व में तत्कालीन कलेक्टर डी.एस. राय द्वारा इस कुरीति को समाप्त करने और लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने के प्रयास किए गए थे। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, रोजगार और विकास की दिशा में कई कदम उठाए गए। कुछ समय तक यह कुकृत्य थमा भी, परंतु बाद में पुनः शुरू हो गया।
गांव के शिक्षित युवाओं और बच्चों ने शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे गांव की पहचान बदली है। इसके बावजूद कुछ लोग पुराने कुरीतिपूर्ण धंधे में लिप्त हैं और अब तो इसमें नाबालिग बच्चियों को भी धकेले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यही नहीं, बाहरी महिलाओं के यहां डेरा जमाने से यह कारोबार और बढ़ गया है, जिससे गांव का माहौल असुरक्षित होता जा रहा है।
सरपंच अरविंद सिंह का कहना है।।
“हमारा गांव शिक्षा और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, परंतु कुछ लोग अब भी पुराने गलत धंधे में लिप्त हैं। हमने समाज को इस कुकर्म से बाहर निकालने का बीड़ा उठाया है। पुलिस और प्रशासन से मांग की गई है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि गांव की नई पीढ़ी सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में आगे बढ़ सके।”
थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी का कहना है।।
“ग्राम पंचायत सूखा करार से सरपंच और ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया है। यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। पूर्व में भी प्रशासन द्वारा इसे समाप्त करने के प्रयास किए गए थे। फिलहाल, ज्ञापन की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है। संबंधित विभागों के सहयोग से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को यहां तक पहुंचाने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।”
ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच अरविंद सिंह, दिलावर सिंह ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, संतोष यादव, नंदू महाराज, गजराज पाल, उमेश पाल, सौरभ मीना, नन्नू लावरिया, ओमप्रकाश लावरिया, मेघा लावरिया, गंगाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल