कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षणस्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवं मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा मरीजों को भोजन नहीं मिलने की शिकायत पर सीधे रसोई केंद्र पहुंचे। उन्होंने वेंडर से भोजन वितरण में आ रही समस्या का कारण जाना और सिविल सर्जन को तत्काल मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों के उपरांत मरीजों को भोजन वितरण शुरू हो गया है। उन्होंने नेत्र ओटी को नवीन भवन ने शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ यशपाल बाल्यान तथा ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, मरीजों के लिए बैठक व्यवस्था, मेन ओपीडी, इलाज आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए। साथ ही मरीजों से उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने जनऔषधि केन्द्र का भी सुचारू रूप से संचालन किए जाने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध हो सके। कलेक्टर ने कहा कि आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। अतः आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने में किसी भी तरह की कोई कसर न रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री मनीष शर्मा, सिविल सर्जन डॉ यशपाल बाल्यान सहित चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश