बारिश में जारी नाला निर्माण, दलदली सड़कों से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं।

नसीमखान सांची
सांची,,, नगर में विकास कार्यों की रफ्तार के बीच बारिश ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। इसी दौरान नगर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे निर्माण कार्यों, विशेषकर नाला निर्माण ने अव्यवस्था की स्थिति पैदा कर दी है। खुदाई के कारण डामरीकरण सड़कें पूरी तरह दब चुकी हैं, जिससे सड़कों पर दलदल बन गया है और आमजन का आना-जाना दूभर हो गया है।
जानकारी के अनुसार, नगर में विकास कार्यों का दावा तो लंबे समय से किया जा रहा है, किंतु इन कार्यों की गुणवत्ता पर जिम्मेदारों की निगरानी नगण्य दिखाई देती है। स्थिति यह है कि कई निर्माण कार्य बिना उपयंत्री की मौजूदगी के ही किए जा रहे हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
नगर की जलनिकासी व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य जारी है। लेकिन बारिश के बीच भी खुदाई और सीमेंटिंग कार्य जारी रहने से राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड दलदली हो गई है। छोटे वाहनों और पैदल यात्रियों को इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बरसात के मौसम में सीमेंट कार्य जारी रखना तकनीकी रूप से उचित नहीं है, क्योंकि इससे निर्माण की मजबूती पर असर पड़ता है। वहीं निर्माण एजेंसी अपने हिसाब से काम करती नजर आ रही है, जिससे शासन की करोड़ों की राशि घटिया निर्माण की भेंट चढ़ने का खतरा बढ़ गया है।
इस संबंध में सीएमओ नगर परिषद सांची रामलाल कुशवाह का कहना है कि “बारिश से निर्माण कार्य पर कोई विशेष असर नहीं पड़ता। सीमेंट का मिश्रण कम पानी वाला होता है और बारिश का पानी सीमेंट की पूर्ति कर देता है। उपयंत्री कल आकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।”
नगर में हो रहे निर्माण कार्यों की यह स्थिति एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश