नसीमखान सांची,रायसेन
रायसेन,
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150वें जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को रायसेन में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ एवं रन फोर यूनिटि कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल 31 अक्टूबर को प्रातः 07 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 08 बजे रायसेन स्थित पुलिस परेड ग्रामउण्ड पहुचेंगे तथा यहां राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ और रन फोर यूनिटी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम उपरांत स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल प्रातः 09 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।






