नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन जिले की बरेली तहसील के ग्राम बाग पिपरिया में 06 नवंबर को ग्राम चौपाल आयोजित की गई है। जिसमें लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल तथा कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ग्राम चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय, डेयरी एवं पशुपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य विभाग सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी रहेंगे तथा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा।






