नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
मध्यप्रदेष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देषानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्री अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्षन में दिनांक 09 नवम्बर 2025 को विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह (दिनांक 09 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक) के शुभारंभ अवसर पर ‘‘न्याय के लिए दौड़- प्रत्येक कदम कानूनी जागरूकता की ओर‘‘ मैराथन दौड, विधिक सेवा हेतु शपथ गृहण एवं विधिक सेवा एवं जागरूकता प्रदर्षनी का भव्य आयोजन किया गया।
श्री अनिल कुमार सोहाने प्रधान जिला न्यायाधीष द्वारा कार्यक्रम के उददेष्य को समझाते हुए व्यक्त किया कि सभी नागरिको के लिए उचित, निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिष्चित करने हेतु जागरूकता फैलाने के उददेष्य से 09 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरूआत पहली बार 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गो को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए की गयी थी।
तत्पष्चात श्रीमती हर्षिनी यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को विधिक सेवा की शपथ दिलायी गयी।
श्री कमलेष कुमार इटावदिया, तृतीय जिला न्यायाधीष महोदय द्वारा व्यक्त किया गया कि संविधान के अनुच्छेद 39ए अवसर की समानता के आधार पर न्याय को बढ़ावा देने के लिए समाज के गरीब और कमजोर वर्गो को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने का प्रावधान करता है। अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 22(1) विधि के समक्ष समानता सुनिष्चित करने के लिए राज्य को बाध्य करता है। श्री सचिन जैन, प्रथम जिला न्यायाधीष महोदय द्वारा व्यक्त किया गया कि हम सभी यहां से विधिक सेवा की शपथ लेकर जाएं और वंचित व समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को जागरूक करें और उनको विधिक सेवा संस्थानों तक लाकर उन्हें विधिक सेवा दिलाने में मदद करें।
मैराथन दौड़ का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीष महोदय श्री अनिल कुमार सोहाने द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। मैराथन दौड़ जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर सागर तिराहे होते हुए रायसेन स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, विधिक सेवा प्राधिकरणों के सदस्यों, विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं एवं आमजन में भारी उत्साह देखा गया। मैराथन में बालक वर्ग से प्रथम स्थान पुष्पेन्द्र दांगी, द्वितीय स्थान सत्यम पवार, तृतीय स्थान राज कुषवाह ने प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में प्रथम स्थान शोभा भील खेल परिसर रायसेन, द्वितीय स्थान शालिनी मालवीय ताईक्वांडो क्लब, एवं तृतीय स्थान नंदीनी पी.एम.श्री. महाविद्यालय ने प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीष अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने, श्री कमलेष कुमार इटावदिया तृतीय जिला न्यायाधीष, श्री सचिन जैन प्रथम जिला न्यायाधीष, श्री महेष कुमार माली द्वितीय जिला न्यायाधीष, श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री संचित अस्थाना न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री डी.डी. रजक जिला षिक्षा अधिकारी, श्री जलज चतुर्वेदी खेल अधिकारी, विद्यालयों के षिक्षकगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स (न्याय रक्षक), पैनल लायर्स एवं पैरालीगल वालेंटियर्स (अधिकार मित्र) की टीम विषेष रूप से उपस्थित रहे। लगभग 500 विद्यार्थियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया।
मैराथन समाप्ति स्थल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी रायसेन द्वारा न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए नालसा एवं सालसा की योजनाओं से अवगत कराया गया। उनके द्वारा व्यक्त किया गया कि मैराथन दौड़ का उददेष्य समाज के सभी वर्ग के लोगों विषेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के सदस्य, स्त्री या बालक, मानसिक रूप से अस्वस्थ और औद्योगिक कर्मकार, वृद्धजन या अन्य किसी र्नियोग्यता से ग्रसित व्यक्तियों को विधि की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करना व उन्हें विधिक सेवा प्रदान किये जाने के उददेष्य से उनकी पहुंच विधिक सेवा संस्थानों तक सुनिष्चित करना है। श्री जलज चतुर्वेदी जिला खेल अधिकारी द्वारा आभार प्रदर्षन किया गया।
तत्पष्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन कार्यालय के फ्रंट आफिस हाल में विधिक सहायता दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी होडिंग्स एवं पंपलेट के माध्यम से प्रदर्षित की गयी। प्रदर्षनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आमजन व स्वयंसेवी संस्थाएं शामिल हुई।






