नसीमखान सांची
ग्राम पंचायत चिरोली 14 में आयोजित विविध खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।
सांची–– जनपद पंचायत सांची अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरोली 14 में सांसद खेल महोत्सव के तहत बुधवार को ग्राम ऐरन में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार, खेल महोत्सव में ग्राम के स्कूली छात्रों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच, पंचगण, सचिव एवं सह-सचिव सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यहां कबड्डी, खो-खो, दौड़ सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। सभी खेलों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिताओं के समापन पर निर्णायक मंडल द्वारा विजयी टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों को युवा प्रतिभाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला यह आयोजन क्षेत्र में खेल भावना को और अधिक मजबूत करता दिखाई दिया।






