नसीमखान सांची
सांची,,,
सांची समीपस्थ ग्राम पंचायत गुलगांव में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल भवन के प्रांगण में खेलों का आयोजन किया गया।जिसमे कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान पर विजेता अफरोज वी ,उपविजेता पुष्पा बाई रही, रस्सा कस्सी में अफरोज वी एवं प्रतिज्ञा अहिरवार की टीम वेजेता रही,उपविजेता पपिया बाई की टीम रही,नींबू दौड़ में कु.संगीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं दूसरे स्थान पर कु. पूनम रही सभी विजेता ओर उपविजेताओं को निर्णायक कमेटी के द्वारा नगद पुरुष्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी (जनपद सदस्य प्रतिनिधि) रामबाबू सराठे के के द्वारा की गई इस अवसर पर उपसरपंच रामलाल मोगिया, सचिव मुकेश कुमार, सहायक सचिव फैजान खान, प्राचार्य इंदु मैडम, बाबू लाल अहिरवार, प्रह्लाद सिंह,प्रीति राय, विमला शर्मा,संजू काकोडिया,मनीषा जायसवाल, कमल सिंह,मथुरा प्रसाद, ज्योति श्रीवास्तव, प्रतीक्षा दुवे, अंजलि शिल्पकार, मुस्कान,पुष्पा बाई, सीमा बाई ,ललिता बाई, मीरा बाई, ओमबती बाई,खेल युवा कल्याण विभाग से इमरत लाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, महिलाएं और स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।






