सांसद खेल महोत्सव में उमंग और उत्साह की झलक, पत्रकार–व्यापारी टीम ने परिषद टीम को हराकर बाजी मार ली।

नसीमखान सांची

सांसद खेल महोत्सव में उमंग और उत्साह की झलक, पत्रकार–व्यापारी टीम ने परिषद टीम को हराकर बाजी मार ली।
रामलीला मैदान में आयोजित विविध खेल प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र, पत्रकार, व्यापारी और परिषद के दलों ने जोश के साथ लिया भाग; विजेताओं को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान।
सांची,,नगर के रामलीला मैदान में आज सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत नगर परिषद के तत्वावधान में विविध खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली छात्र–छात्राओं, शिक्षकों के साथ ही नगर के व्यापारी एवं पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर आयोजन को और अधिक रोचक बना दिया।
आयोजन में रस्साकशी, नींबू दौड़, कुर्सी दौड़ सहित अनेक मनोरंजक खेलों का संचालन किया गया। सबसे रोमांचक मुकाबला पत्रकार संगठन एवं व्यापार महासंघ की संयुक्त टीम और नगर परिषद टीम के बीच रस्साकशी का रहा, जिसमें पत्रकार–व्यापारी टीम ने परिषद टीम को बड़े अंतर से पराजित कर शील्ड अपने नाम की।
इसके पश्चात स्कूली छात्रों ने वार्डवार टीमें बनाकर विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। विजेता वार्डों की टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वालों को क्रमशः 1,000 रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। कुल 15 वार्डों की विजेता टीमों को कुल 15,000 रुपए की राशि वितरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने विधिवत रूप से किया। उपाध्यक्ष राजपूत ने खेलों के महत्व एवं सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किए जाने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ ने भी स्वस्थ जीवन के लिए खेलों की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी।
अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने समय–समय पर ऐसे आयोजन किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रतियोगिताओं में शामिल सभी प्रतिभागियों की सराहना की।
इस अवसर पर पार्षदगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    नसीमखान सांचीसांची,,,चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो गई है। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।