नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
नगरीय निकायों तथा पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण के संबंध में जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज उपाध्याय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराते हुए बताया कि नगरीय निकायों, पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को निर्धारित स्थानों पर कर दिया गया है। साथ ही जिले की समस्त 12 नगरीय निकायों की अंतिम प्रकाशित मुद्रित फोटोयुक्त मतदाता सूची की निःशुल्क प्रतियां भी प्रदान की गईं।






