नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में दिनांक 29 एवं 30 नवम्बर 2025 को आयोजित चेतियागिरी विहार सांची के 73वें वार्षिकोत्सव एवं गौतम बुद्ध के दो प्रधान शिष्यों अरहंत सारिपुत्र और अरहंत महामोग्गलान के पवित्र अस्थि अवशेष दर्शन एवं पूजन समारोह आयोजित होगा। सांची स्थित बौद्ध स्तूप प्रांगण में प्रथम दिवस 29 नवम्बर को लगभग प्रातः 10 बजे पवित्र अस्थि अवशेष पूजन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से सम्मिलित होंगे। मप्र शासन के पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल सांची में स्तूप परिसर पहुचेंगे तथा पूजन समारोह में सम्मिलित होंगे।






